बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े होने वाले सावधान कही आप के साथ भी...|| SAGAR TV NEWS ||

 

टीकमगढ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बीती शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की जान चली गई। दोनों किसान बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। इसके अलावा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि किसान प्यारे लाल विश्वकर्मा और देशराज अहिरवार खेत पर बोवनी कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों खेत के पास लगे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ पेड़ पर बिजली गिरी। हादसे में पेड़ के नीचे खड़े दोनों किसानों की मौके पर ही दम तोड दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके अलावा एक अन्य स्थान पर बिजली की चपेट में आने से महिला कुंवर बाई पाल गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वही, जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा की कार्यवाही की।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
07-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.