बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर Accident में दो की मौत,30 लोग घायल || SAGAR TV NEWS ||

 

भिंड जिले के गोहद और मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिकोड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीसण सडक हादसा हो गया। ग्वालियर से आ रही धर्मेंद्र ट्रैवल्स की यात्री बस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे एक महिला और एक पुरुष ने दम तोड दिया। वही ट्रैक्टर ट्रॉली और बस के अंदर बैठे 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

 

इनमें 16 लोगों की हालत नाजुक होने पर ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि मौ थाना क्षेत्र के झांकरी चौकी के अंतर्गत आने वाले पिपड़िया गांव से कुछ श्रद्धालु माता बसैया मुरैना में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर पूजा करने के लिए गए थे। जब वे पूजा कर वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे।

 

 

 

 

 

 

तभी सडक किनारे खडी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार महिला सगुनाबाई और बस में सवार यात्री रामकरण जाटव की जान चली गई। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

 

 

 

हादसे की सूचना लगते ही मौके पर गोहद चौराहा थाना पुलिस गोहद थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और मालनपुर थाना प्रभारी संतोष यादव मौके पर पहुंचे। इस हादसे की वजह यह बताई जा रही है कि बस की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी।

 

 

 

 

 

 

 

बस चालक को सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली नजर नहीं आई। इसके साथ ही ट्रॉली के बैकसाइड पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। जो बस चालक को नहीं दिखे। हालांकि, पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में ले लिया है।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
11-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.