CM शिवराज बोले कांग्रेस ने अपने राज में युवाओं को नौकरी नहीं दी लेकिन हमने दी || SAGAR TV NEWS ||

 

बडबानी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निषाना साधा। सभा में उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में युवाओं को नौकरी नहीं दी, लेकिन हमने दी। कांग्रेस राज में सड़कें नही थी। लोग परेषान होते थे।

 

 

पहले 5 से 6 घंटे बड़वानी से इंदौर जाने में लगते थे लेकिन अब 2 से 3 घंटे में इंदौर जा रहे है। ऐसे ही कांग्रेस राज में बिजली भी नही थी लेकिन अब वह समस्या भी नहीं है। उन्होंने कहा के आज से विकास पर्व शुरू किया है।

 

 

 

1173 करोड़ की नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई योजना से जहां खरगोन बड़वानी के लोग लाभान्वित होंगे, वंही पाटी परियोजना से भी जिले के लोग लाभान्वित होंगे। इससे किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मप्र में राजा, नवाब, अंग्रेज, कांग्रेस सबने साढ़े 7 लाख हेक्टयर सिंचाई की व्यवस्था की थी, जिसे हमने 47 लाख हेक्टर की है। काम अभी भी जारी है।

 

 

 

 

साथ ही कहा के उज्जैन महालोक की तरह नागलवाड़ी शिखर शाम पर भीलट देव महालोक का अद्भुत महालोक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य किसानां के जीवन में खुशहाली लाना है। साथ ही कहा कि तलवाड़ा में जल्द ही स्कूल खोली जाएगी।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
17-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.