बच्ची की चीख मां नहीं सुन पाई,सेल्फी के चक्कर में समंदर में डूबने से महिला की गयी जान

 

एक हँसता खेलता परिवार हट के चलते तबाह हो गया। घटना मुंबई के बांद्रा की है। समुंद्र के किनारे चट्टान पर बैठकर फोटो खिंचावाते कपल को लहर ने अपनी चपेट में ले लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं। समुंद्र की लहरें इस कपल को मानो बार बार चेता रहीं हैं।

 

 

किनारे पर बैठे लोग भी वापस आने की बोल रहे हैं पर उन्होंने किसी की नही मानी। आप देख सकते हैं समुंद्र की लहरें सात से आठ बार छूकर चली जाती हैं। एक बार तो दोनों बचते- बचते रहे जाते हैं।

 

 

 

 

आखिर में संतुलन बिगड़ता है जिसमे पत्नी समुद्र के आगोश में चली जाती है और पति इस घटना में बच जाता है। वीडियो में बच्चों को ‘मम्मी-मम्मी’ चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है। वैसे बाढ़ के वक्त हमें पानी की लहरों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

 

 

 

खासकर जब समुद्र उफान पर रहता है। प्राप्त जानकारी अनुसार पति का नाम मुकेश (35) और पत्नी का नाम ज्योति (32) है। मुकेश ने बताया कि हम लोग घूमने आये थे। मैंने ज्योति को बचाने की कोशिश की लेकिन मेरा लहर के कारण संतुलन बिगड़ गया और बह गईं।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
18-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.