सरकारी स्कूल की छात्राओं की पानी की बोतल में भरी Urine,परिजनों में नाराजगी || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश में सीधी के बाद एक और पेशाब कांड मंडला जिले से सामने आया है। स्कूली छात्राओं की पानी की बॉटल में पेशाब भर दी गई। छात्राओं ने जब पानी पीने के लिए बॉटल उठाई तो उसमें पेशाब जैसी बदबू आई। इसके बाद उन्होंने अपने शिक्षकों से शिकायत की। उन्होंने स्कूल के ही पांच छात्रों पर आरोप लगाया है।

 

 

 

छुट्टी के बाद घर पहुंची छात्राओं ने अपने परिजन को भी जानकारी दी। मामला जिले के बिछिया के लफरा गांव का है। शिकायत करने वाली तीनों छात्राएं हायर सेकेंडरी स्कूल में 11 वीं आर्ट़्स संकाय में पढ़ती हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों इंग्लिश का पीरियड अटेंड करने के लिए साइंस की क्लास में गई थीं।

 

 

 

 

उस दौरान इन्होंने अपना बैग और पानी की बॉटल अपनी क्लास में ही छोड़ दी थी। छात्राएं जब इंग्लिश की क्लास अटेंड कर अपनी क्लास में वापस आई तो एक छात्रा ने बॉटल से पानी पीया। उसे अजीब सा महसूस हुआ। उसके बाद सभी ने बॉटल को सूंघकर देखा तो उसमें से पेशाब जैसी बदबू आ रही थी। एक छात्रा ने अपनी बॉटल का पानी फेंक दिया।

 

 

 

 

जबकि दूसरी छात्रा ने बॉटल का पानी नहीं फेंका। छात्राओं ने शिक्षक से शिकायत की। शिकायत के बाद शिक्षक ने आरोपी छात्र और पीड़ित छात्राओं से अगले दिन अपने पालकों को साथ लेकर आने को कहा। छात्राओं ने घर जाकर अपने परिजन से घटना बताई। वे सभी स्कूल पहुंचे। उनके साथ ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए। इस घटना से सभी आक्रोशित थे।

 

 

 

 

स्कूल में जमकर हंगामा भी हुआ। जब मामले ने तूल पकडा तो मौके पर जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विजय तेकाम और अंजनिया नायब तहसीलदार साक्षी शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

 

 

 

उन्होंने स्कूल के शिक्षकों, छात्राओं और उनके परिजन सहित ग्रामीणों से बात की। साथ ही पुलिस थाना बम्हनी बंजर में शिकायत की गई है। नायब तहसीलदार साक्षी शुक्ला ने बताया कि दो छात्राओं की पानी की बोतल में कुछ अज्ञात पदार्थ मिलने की षिकायत की थी, वो पदार्थ क्या है? अभी इसकी जांच चल रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
19-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.