सांप के काटने से जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक की तांत्रिक ने की झाड़-फूंक || SAGAR TV NEWS ||

 

कहने को भले ही हम चांद पर पहुंच गए हो, लेकिन ग्रामीण इलाके अभी भी अंधविष्वास फैला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्योंकि खंडवा के जिला अस्पताल परिसर में एक अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला है। सर्पदंश से पीडित जब एक युवक इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा तब वहां मौजूद तांत्रिक झाड़ फूंक करने लगा।

 

 

तांत्रिक कुछ बड़बड़ाता और युवक के कान में फूंक मारता। लेकिन डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। बताया जा रहा है कि उसी दौरान मीडिया के कैमरे देखकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत भर्ती कराकर उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल युवक की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।

 

 

जिले के आदिवासी विकासखंड खंडवा के ग्राम मोहनिया भाम के रहने वाले जितेंद्र को सांप ने डस लिया था। उसे अस्पताल लाया गया था। लेकिन तांत्रिक झाडफूंक करने लगा। वही इस मामले में तांत्रिक राम सिंह का कहना है कि उसने सर्पदंश से पीड़ित कई लोगों की जान बचाई है और सांपों का जहर उतारा है।

 

 

 

यह लोग भी उसके पास आए थे और उन्होंने मुझसे सांप का जहर उतारने की बात कही थी इसलिए यहां पर आया और अपना काम कर रहा था। वही, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल का कहना है, कि सांप, बिच्छू जैसे कोई भी जीव जंतु यदि किसी व्यक्ति को काट लेता है,

 

 

 

 

तो उसे तुरंत अस्पताल आना चाहिए। हमारे पास जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम डोज उपलब्ध है। तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक से लोगों को बचना चाहिए।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
20-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.