बारिश से बचने के लिए मजदूर ट्राली के नीचे जा छुपे और तभी पास जा गिरी बिजली पहुंचे अस्पताल

 

छतरपुर जिले के बकस्वाहा में आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। लेकिन इस मामले में एंबुलेंस वाहन की लापरवाही सामने आई, जो पीड़ित अस्पताल ले जाने के लिए नहीं पहुंच सकी। उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया।

 

 

 

बताया जा रहा है कि बक्सवाहा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाली के जंगलों में वन विभाग द्वारा तार फेंसिंग का काम करवाया जा रहा था, तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और मजदूर अपने आप को बारिश से बचाने के लिए वही रखी ट्राली के नीचे जा छुपे, उसी दौरान पास में ही आकाशीय बिजली जा गिर गई

 

 

 

 

जिससे मजदूर गुड्डू यादव, बाबू, अरविंद यादव, लीला यादव, धर्मेंद्र यादव, भरत यादव, रमसू अहिरवार, भगवानदास यादव, साहब यादव साहब लोधी सहित बीट गार्ड रामकुमार अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीण पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बक्सवाहा एंबुलेंस के लिए फोन लगाया गया लेकिन एंबुलेंस नहीं आ सकी।

 

 

 

 

 

 

इसके बाद 8 मजदूरों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें निजी वाहन से दमोह अस्पताल भेजा गया। वहीं अरविंद यादव और रामकुमार अहिरवार सहित एक अन्य घायल का इलाज बक्स्वाहा अस्पताल में चल रहा है।

 

 

 

 


By - Vinod Bilthare Sagar TV News from Bakswaha.
22-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.