काम मांगने आई थी 2 महिलाएं, घर से चुराए 18 लाख के गहने

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चोरी का करने एक अनोखा तरीका देखने को मिला। दो महिला घर में कामवाली बाई बनकर आईं और 18 लाख के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई।

 

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। मामला अयोध्या नगर थाना इलाके के न्यू मिनाल रेसीडेंसी का हैं। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली वंदना के घर में दो महिलाएं काम वाली बनकर काम तलाषने के लिए आई थी।

 

उन्होंने वंदना से घरेलू काम करने का आग्रह किया। तब वंदना से दोनों ने काम का ट्रायल देने की बात कही। थोडी देर बाद एक नौकरानी ने वंदना से वॉशरूम जाने को कहा और तभी दूसरी नौकरानी को अपने साथ लेकर घर से चली गई।

 

जब वंदना को शंका हुई तो अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में जाकर उसने देखा तो वहां सब कुछ अस्त-व्यस्त पडा था। कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी और जेवर भी गायब थे। जब उसने घर में लगे सीसीटीवी देखे,

 

तो दोनों नौकरानियों का आचरण संदिग्ध दिखाई दिया। इसके बाद उसने इस बात की षिकायत अयोध्या नगर थाना पुलिस में की। पुलिस ने उन दो अज्ञात दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दोनों की तलाश की जा रही है।


By - sagar tv news
27-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.