शिव मंदिर में सांप को देखकर लोगों की उमड़ी भीड़,सांप ने शिव की आराधना की | sagar tv news |

 

सावन माह के चलते इस समय सभी भक्त भगवान शिव की भक्ति में डूबे है, लेकिन भगवान की पूजा करने में नाग देवता भी पीछे नहीं है। वे भी अपने तरीके से भगवान की पूजा करने के लिए मंदिर आ जाते है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला बैतूल जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है कि घोड़ाडोंगरी तहसील के नीमपानी गांव मंे बने एक शिव मंदिर में सांप आ गया और षिवलिंग के पास ही बैठा रहा। जो भगवान की आराधना मंे लीन था।

 

 

 

दरअसल हुआ यूं, कि बीती देर षाम भक्त भगवान की पूजा अर्चना के बाद अपने घर चले गए थे। थोडी देर बाद कुछ ग्रामीण मंदिर के पास पहुंचे तो मंदिर में सांप दिखाई दिया। यह सांप शिवलिंग की ओर जा रहा था और देखते ही देखते सांप शिवलिंग पर जाकर बैठ गया।

 

 

 

जब इस बात की सूचना गांव में फैली। तो इन नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ मंदिर में उमड पडी और लोगों ने मंदिर में पहुंचकर सांप की पूजा अर्चना शुरू कर दी। यहां तक कि लोगों ने सांप को दूध पिलाया।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि यह सांप गुरुवार सुबह तक मंदिर में ही बैठा रहा। इसके बाद यह सांप मंदिर से निकल कर खेतों की ओर चला गया। गांव में यह वाक्य चर्चा का विषय बना है और लोग इसे चमत्कार मान रहे है। 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
27-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.