TMC नेता की ह-त्या के आरोपी को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने एमपी से किया गिरफ्तार | sagar tv news |

 

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के मर्डर के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की एक टीम शाजापुर पहुंची और यहां से एक आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई। यह आरोपी शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में मजदूर बनकर रह रहा था, जो कि बिहार का रहने वाला है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पंचायत चुनाव के पहले आद्रा शहर के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और उनके सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी गई थी। इस मामले में टीएमसी नेता की डेथ के बाद जमकर बवाल हुआ था।

 

 

 

इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस पहले ही हिरासत कर चुकी है उसी मामले में जब एक आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल पुलिस को शाजापुर जिले में मिली तो टीम ने यहां पहुंच कर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।

 

 

 

 

उसके बाद ट्रांजिड रिमांड पर उसे पश्चिम बंगाल लेकर चली गई, हालांकि इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारी मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बचते दिखे। वहीं शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने भी सिर्फ इतना बताया कि बंगाल पुलिस एक आरोपी को यहां से गिफ्तार कर रवाना हुई है !

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
28-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.