376 के आरोपी की जान जाने के बाद मच गया गज़ब हंगामा | sagar tv news |

 

अस्पताल में इलाज करवा रहे रेप के आरोपी की डेथ के बाद उसके परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने लालबर्रा पुलिस थाने का घेराव कर दिया। वे उसके साथ मारपीट करने वालो लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मामला बालाघाट जिले का है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज करवा रहा रेप के आरोपी रुपेश बिसेन के शरीर में स्क्रेब इंफेक्शन फैलने के बाद अटैक आ गया था, जिससे उसने दम तोड दिया। जब यह बात उसके परिजनों को लगी तो थाने का घेराव करने पहंुच गए।

 

 

 

 

इस प्रदर्षन के दौरान एक व्यक्ति की भी तबियत बिगड़ गई और उसे मिर्गी का दौरा आ गया। जिससे प्रदर्शनकारियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ देर बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार देखा गया।

 

 

 

 

वही लामता पुलिस ने मारपीट करने वाले चार लोगों को गिरफतार कर लिया है। एसपी समीर सौरभ का कहना है कि गोंदिया के जिस अस्पताल में उसकी डेथ हुई है, वहां के डॉक्टरों ने उसकी डेथ शरीर में स्क्रब इंफेक्शन फैलने के बाद हुए अटैक आने से बताई है।

 

 

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस उसके साथ मारपीट और उससे हुई डेथ की बात को नकार रही है।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
03-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.