स्कूली बच्चों से भरी मारूति वैन नदी में गिरने से बाल-बाल बची | sagar tv news |

 

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां बच्चों से भरी ओवर लोड तेज रफ्तार स्कूल वैन पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि रेलिंग नही टूटी, नहीं तो वैन नदीं में गिर सकती थी। और एक बडी अनहोनी होने से नहीं टाला जा सकता था। इस वैन में 20 बच्चे सवार थे। जिनमें से 12 बच्चों को चोट आई है।

 

 

 

यह हादसा मुंगावली के ढिचरी गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल वैन बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी, तभी वैन केतन नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद ड्राइवर वैन को छोड़कर भाग गया और बच्चे वैन के अंदर ही दर्द से चीखते चिल्लाते रहे। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि वैन ओवर लोड थी।

 

 

 

सात सीटर वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। बच्चों ने बताया कि ड्राइवर मोबाइल से गाना सुन रहा था, उसका ध्यान गाड़ी चलाने में नहीं था। इसी वजह से यह हादसा हुआ। बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

 

 

 

कुछ दिन पहले भोपाल से भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। उस वैन में करीब तीस बच्चे सवार थे। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
03-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.