कारोबारी की बेटी ने आखिर क्यों किया ऐसा,सब हैरान हैं | sagar tv news |

 

एमपी के जबलपुर में प्लाईवुड कारोबारी की बेटी ने 13 वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। 6 महीने पहले ही वह जयपुर से साइकोलॉजी की पढ़ाई पूरी कर लौटी थी। पुलिस को घटनास्थल और घर से सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे वजह पता चल सकें।

 

 

बताया जा रहा है कि 23 साल की हर्षिता वासवानी मदन महल इलाके की रहने वाली थी। उसने घर से करीब डेढ किलोमीटर दूर जाकर बंदरिया तिराहा स्थित ओजस इंपीरिया से कूदकर जान दे दी। पहले वह शेड से टकराई और फिर नीचे गिरी।

 

 

 

मौके पर ही उसकी जान चली गई। हर्षिता ने किस वजह से अपनी जान दी, यह बात परिवार को समझ नहीं आ रही। गोरखुपर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हर्षिता लिफ्ट पर चढ़ी। 13 वें फ्लोर पर गई। लिफ्ट यूज करने के करीब 3 मिनट बाद ही गार्ड्स ने गिरने की आवाज सुनी। जाकर देखा तो हर्षिता ने दम तोड दिया था।

 

 

गार्ड ने बताया कि युवती सहेली से मिलने की बात कहकर ऊपर गई थी। हालांकि, पुलिस ने मामला कायम कर जांच षुरू कर दी है। जल्द ही खुलासा होगा कि आखिर युवती ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया?

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
03-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.