गज़ब कर दिया,लड़का-लड़की ने कचरा गाड़ी में ही रील्स बना दी | sagar tv news |

 

आज कल रील्स का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। रील्स वीडियो बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते, कई बार तो मतलब हद ही कर देते हैं। जी हाँ यकीन न हो तो इस रील्स को ही देख लीजिये। इन दोनों ने तो कचरा गाड़ी को ही नहीं छोड़ा। तस्वीरें एमपी के इंदौर से सामने आई हैं। हालाँकि दोनों को ऐसा करना भारी भी पड़ सकता है। क्योंकि दोनों ने बिना अनुमति के कचरा गाड़ी में रील्स बनाई है।

 

 


जानकारी के मुताबिक ये दोनों खेबड़ी के नाम से मशहूर यूट्यूबर जितेन्द्र और पारूल की जोड़ी है। जिन्होंने रील बनाने के लिए किसी अधिकारी की अनुमति नहीं ली और कचरा वाहन का इस्तेमाल किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने जोन क्रमांक-7 के जोनल अधिकारी को नोटिस जारी किया है।

 

 


देखा जाए तो आज की युवा पीढ़ी रील में व्यूज और लाइक के लिए इतनी मदमस्त है की वो किसी भी ही हद तक चले जाते हैं। खैर देखने वाली बात होती है की इन दोनों पर आगे क्या कार्यवाई की जाती है।--------

 

 


By - SAGAR TV NEWS
03-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.