भारी बारिश से नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर,हालात ऐसे की लोगों को नाव से निकाला | sagar tv news |

 

मंडला जिले में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नर्मदा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। जिसकी वजह से कई स्थानों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है। मटियारी डैम से बुधवार रात पानी छोड़ने के कारण ग्राम माधोपुर के एक घर में पानी घुस गया। इस कारण पूरा परिवार के दो लोग फंस गए।

 

 

उन्हें नाव से रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़कर 439 मीटर पहुंच गया है। मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान से 1.20 मीटर ऊपर बह रही है। जबलपुर-मंडला मार्ग पर लैंड स्लाइड हो गई है।

 

 

इससे पत्थर और मिट्टी हाईवे पर आ गई है। भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने 4 और 5 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी घोषित की। वही, बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि मंडला शहर के निचले क्षेत्रों में पानी भरने से शहर के 7 ट्रांसफार्मर बंद हो गए है। बारिश से जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

 

 

नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से जिले में आवागमन प्रभावित हुआ है। बुढ़नेर नदी का पुल जलमग्न होने से घुघरी-लाटो-सलवाह मार्ग बंद हो गया है। मंडला-डिंडौरी मार्ग के थाना मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव के कापा नाले पर जलभराव से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। तो वही रामनगर पुल जलमग्न होने से मंडला-घुघरी मार्ग बंद हो गया है।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
04-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.