बाढ़ में फंसे 15 लोगों को बाहर निकालने का किया जा रहा प्रयास,कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण

 

जबलपुर जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए पहंुचे और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिषा निर्देष दिए। कलेक्टर सबसे पहले उन्होंने बिलहरी के पास चैतन्य सिटी का निरीक्षण पहंुचे और निर्देश दिए कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था की जाना चाहिए ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने, न ही लोगों को बारिष के दौरान कोई परेशानी होना चाहिए।

 

 

बताया जा रहा है कि लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से हिरन नदी में बाढ़ के हालात है। हिरन नदी के तटीय क्षेत्र में बसे सिंगल दीप के पास स्थित अंधुवा गांव के चार घर बाढ़ से घिरे है और वहां से 15 लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

लेकिन वहां के लोगों का कहना है कि जल्दी ही बाढ़ उतर जाएगी उन्हें शिफ्ट करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सिर्फ भोजन की व्यवस्था की जाए। कलेक्टर और एसपी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि उन्हें शिफ्ट करने का फिर से प्रयास करें और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए। बाढ़ पीड़ित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

 

 

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान पनागर विधायक सुशील तिवारी, एसडीएम पीके सेनगुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
05-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.