चंदेरी राजघाट स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बांध के 12 गेट खुलते ही दिखा गज़ब का नजारा | sagar tv news |

 

अशोकनगर जिले के चंदेरी राजघाट स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बांध में पुल के ऊपर तक पानी आ जाने से 12 गेट खोले गए।

 

 

जिला प्रशासन ने निचली बस्तियों में रहने वाले ग्रामीणों को अलर्ट किया है। बताया जा रहा है कि बांध से 1 लाख 25 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है।

 

 

पुल पर पानी भरने से एमपी-यूपी मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। मौके पर नायब तहसीलदार, पटवारी सहित पुलिस प्रशासन का अमला मौजूद है।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
05-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.