दहेज प्रताड़ना का शिकार हुई महिला पहलवान,पति के खिलाफ FIR कराई दर्ज | sagar tv news |

 

मध्य प्रदेश की जानी-मानी महिला रेसलर रानी राणा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले में ग्वालियर के मुरार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले रानी और प्रिंस राणा की शादी हुई थी.

 

 

शादी के 6 महीने बाद तक तो पति और ससुराल वालों का बर्ताव अच्छा रहा, लेकिन बाद में धीरे-धीरे वो रानी को प्रताड़ित करने लगे और अधिक दहेज देने की मांग करने लगे. जब रानी ने इसमें असमर्थता जताई तो मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया.

 

 

 

मजबूरन रानी को पुलिस से गुहार लगानी पड़ी. रानी ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुर और पति उन्हें रेसलिंग के लिए भी रखते थे. फिलहाल, ग्वालियर के मुरार इलाके में रानी अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं.

 

 

 

बता दें कि ग्वालियर के चंबल अंचल से आने वाली रानी कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर चुकी हैं.

 

 

 

 

वो कई नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. साथ ही जिला प्रशासन की ओर से वे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेस्डर भी रही हैं.

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
10-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.