पूर्व मंत्री का बड़ा बयान बोले एक दिन मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री आदिवासी जरूर बनेगा

 

एमपी के षिवपुरी में आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

 

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक दिन मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री आदिवासी जरूर बनेगा। यदि सिंधिया तोप होते तो तोमर को चुनाव समिति का समन्वयक क्यों बनाते?

 

साथ ही कहा कि कांग्रेस में सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ को स्वीकार लिया है। लेकिन भाजपा में कोई चेहरा नहीं है,

 

इसलिए चुनाव की कमान अमित शाह संभाले हुए है। उमर सिंघार ने जो आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात की है, वह उनकी निजी सोच है। लेकिन एक दिन मध्य प्रदेश का आदिवासी मुख्यमंत्री जरूर बनेगा।


By - sagar tv news
10-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.