पैदल जा रहे थे आदिवासी और लोक गायक नेता लेकिन बोलेरो की वजह से...

 

बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी अंतर्गत षाहपुर में एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें जयस के प्रदेश उपाध्यक्ष और आदिवासी लोक गायक ने दम तोड दिया। वही, बोलेरो में सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया।

 

 

बताया जा रहा है कि जयस के प्रदेश उपाध्यक्ष और आदिवासी लोक गायक मुकेश धुर्वे पैदल जा रहे थे, तभी लोक सेवा केंद्र के पास बोलेरो चालक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर जान निकल गई।

 

 

साथ ही बोलेरो में सवार विवेक शुक्ला और अनूप मालवीय घायल हो गए। जानकारी लगते ही मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले सहित शाहपुर एसडीएम अभिजीत सिंह और तहसीलदार पहुंचे।

 

 

घायलो को अस्पताल में पहुंचाया गया। वही, घटना की जानकारी मिलते ही जयस के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला कायम करते हुए जांच षुरू कर दी है।

 


By - SAGAR TV NEWS
16-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.