सीनियर को गोली मरने वाले जवान ने राइफल के साथ किया सरेंडर || SAGAR TV NEWS ||

 

 

कटनी जिले की आर्डिनेंस फैक्टरी में अपने सीनियर अधिकारी को गोली मारकर कर मौत के घाट उतारने वाले सैनिक ने आखिर 40 घण्टे बाद रायफल के साथ  आत्मसमर्पण कर दिया। सैनिक के आत्मसमर्पण करने की पुष्टि एसपी ललित शाक्यवार ने की है। बता दे कि शनिवार रात सैनिक सकत सिंह ने सीनियर अधिकारी अशोक चिकारा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी जवान सकत सिंह ने समझाइश के बाद सुबह आत्मसमर्पण कर गन अधिकारियों को सौंप दी थी। जबलपुर से पहुँची आर्मी के अधिकारी व पुलिस के अधिकारी फैक्टरी के अंदर ही सकत सिंह से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।


By - Amar Tamrakar (katni mp)
12-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.