सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी पुलिस पहुंची मौके पर


सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी पुलिस पहुंची मौके पर

हाईवे पर यात्रियों से भरी बस
पलटने से 2 लोगों की हुई मौत

नरसिंहपुर जिले में आरटीओ ऑफिस के पास नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। जिससे 2 लोगों ने दम तोड दिया, जबकि 20 यात्री घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी यह बस नरसिंहपुर से गाडरवारा की ओर जा रही थी।

 

तभी खैरी नाका के पास बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और विवेचना षुरू की। इस मामले में एएसपी नागेंद्र पटेरिया ने बताया कि हादसे में 2 लोगों की जान गई है। मृतकों की जानकारी मंगवाई है। हादसे में एक युवक पुष्पेंद्र सहित 8 साल के बच्चे देवांश की जान गई है। वहीं एक 4-5 साल की बच्ची की आंख में गंभीर चोट आई है। बाकी 19 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


By - sagartvnews
03-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.