आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित

 

 

मध्य प्रदेश के ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची बहुधातु की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है।

 

 

जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 सितंबर को करेंगे। प्रतिमा के निर्माण को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट कर इसके निर्माण की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा है कि मध्यप्रदेश के लिए ये ऐतिहासिक क्षण हैं।

 

 

आदि शंकराचार्य की अलौकिक प्रतिमा अपने भव्य स्वरूप में प्रकट होने जा रही है। साथ ही कहा कि शंकराचार्य सनातन संस्कृति के सतत् जागरण के प्रतीक है। ओंकारेश्वर में एकात्म धाम विश्व बंधुत्व और एकात्मता के लोक व्यापीकरण की वैश्विक प्रेरणा बनेगा।

 

 

बता दें कि निर्माण कार्य लगभग पूरा होने होने पर है। प्रतिमा का कार्य पूरा करने की समय सीमा पहले 31 अगस्त तय की गई थी। वही इसे बढ़ाकर पांच सितंबर तय किया गया। लेकिन अभी फिनिशन कार्य बाकी होने से समय सीमा को लेकर अनिश्चितता की स्थिति है।


By - SAGAR TV NEWS
07-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.