नदी ने भगवान पशुपतिनाथ का किया जलाभिषेक, काशी विश्वनाथ के गर्भग्रह में भरा पानी

नदी ने भगवान पशुपतिनाथ का किया
जलाभिषेक, गर्भग्रह में भरा पानी


नदी ने भगवान पशुपतिनाथ का किया जलाभिषेक, काशी विश्वनाथ के गर्भग्रह में भरा पानी

 

शिवना नदी ने भगवान पशुपतिनाथ का किया जलाभिषेक

भगवान पशुपतिनाथ के चार मुख रहे जलमग्न, धीरे-धीरे पानी उतरना हुआ षुरू


मंदसौर जिले के अपस्ट्रीम इलाके में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते शिवना नदी में उफान पर आने से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में बाढ़ का पानी भर गया और शिवना नदी ने भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक किया। बताया जा रहा है कि करीब 3 घंटे तक भगवान पशुपतिनाथ के चार मुख जलमग्न रहने के बाद सुबह 5 बजे पानी उतरना शुरू हुआ।

 

जिसके बाद प्रबंधन ने मंदिर में साफ सफाई का काम शुरू किया। इस दौरान भक्तों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहा। वहीं गर्भगृह में सफाई के चलते सुबह 7 बजे होने वाली आरती 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई। बता दें कि मंदसौर के लिए शिव और शिवना का मिलन बेहद अद्भुत संयोग माना जाता है। इस साल यह पहली बार हुआ है। अभी शिवना नदी का पानी अपने पूरे वेग से बह रहा है।

 


By - sagartvnews
18-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.