भाजपा विधायक ने कांग्रेस के दावेदारों को बताया थर्ड जेंडर, सामने आया Video

भाजपा विधायक ने कांग्रेस के दावेदारों को बताया थर्ड जेंडर, सामने आया Video

कांग्रेस के दावेदारों को भाजपा
विधायक ने बताया थर्ड जेंडर


मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा के विवादास्पद ब्यान सामने आए है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस से टिकिट मांग रहे 6 उम्मीदवारों को थर्ड जेंडर कह दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है।

 

दरअसल, इस दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए जा रहे थे। जिसमें बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने अपने भाषणों में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों को थर्ड जेंडर कह दिया। वही, इस ब्यान पर पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक पीसीसी के मेंबर निशंक जैन ने पलटवार करते हुए कहा कि विधायक उमाकांत मर्यादा में बात करना चाहिए। नहीं तो कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मर्यादा भूल जाएगा। वहीं लटेरी ब्लॉक अध्यक्ष ने विधायक उमाकांत शर्मा को मानसिक दिव्यांग बताया है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवारों के मामले में गलत शब्द का उपयोग किया है।

 

आपको बता दें कि विदिशा के सिरोंज विधानसभा से कांग्रेस के 6 संभावित प्रत्याशी टिकट की मांग कर रहे हैं। जिनमें गगनेंद्र रघुवंशी, सुरेंद्र उपाध्याय, अशोक त्यागी, रिंकी रघुवंशी, देवी सिंह बघेल और विनय सिंह यादव शामिल हैं।

 


By - sagartvnews
01-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.