पिकअप और बाइक की आपस में भिड़त 2 गंभीर || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के खुरई के सिलोधा गांव के पास बाइक पर सवार दो लोगों को अज्ञात मालवाहक पिकअप वाहन ने  टक्कर मार दी। जिसमे  बाइक सवार  2 लोग घायल हो गए ,जिन्हे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया हैं जानकारी के मुताबिक   बाइक सवार विक्की रैकवार और सुशील रैकवार जबलपुर निवासी दोनों युवक सागर से बीना अपने रिश्तेदार की तेहरवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी सिलोधा गांव के पास अज्ञात मालवाहक पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से खुरई सिविल अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया। खुरई देहात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


By - Manoj Badhwani
16-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.