कई राज्यों में बैन है स्मोक पान फिर भी अधिकारियों ने खिलवा दिया

 

स्मोक पान बैन होने के बाद भी इंदौर में इसे खुलेआम खिलाया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब इंदौर के अधिकारियों ने ही निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को इस जानलेवा पान को खिला दिया। उन्होंने यह भी नहीं सोचा कि इसे खाने से जान तक जा सकती है।

 

 

इस मामले में बताया जा रहा है कि इंदौर में मतदान जागरूकता का आयोजन नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। जिसमें निर्वाचन आयोग के उपायुक्त अजय भादु, मध्य प्रदेश मुख्य निर्वाचन के पदाधिकारी अनुपम रंजन, इंदौर संभाग आयुक्त, इंदौर पुलिस कमिश्नर, ग्रामीण आईजी, निगम आयुक्त, कलेक्टर मौजूद थे।

 

 

कार्यक्रम के समापन के बाद उपायुक्त अजय भादू और अनुपम रंजन ने इंदौर के अधिकारियों से स्मोक पान खाने की इच्छा जाहिर की और इन अधिकारियों ने इनको यह जानलेवा पान खिलवा दिया। जो कई राज्यों में बैन है।

 

 

इस पान के नुकसान के बारे में डॉक्टर रवि जोशी ने बताया कि इस तरह के पान में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है। यहां तक कि इंसान की जान तक जोखिम में आ सकती है और लंबे समय तक खांसी के शिकार भी हो सकते हैं।

 

 

 

ऐसे में इंदौर के अधिकारियों ने ही स्मोक पान उन्हें खिला दिया। वे इतना भी नहीं जानते थे कि इसे खाने से जान भी जा सकती है। बहरहाल, आला अधिकारियों को ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए, जो स्मोक पान के नाम पर लोगों को जहर खिला रहे हैं।


By - sagar tv news
12-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.