नवरात्र और दशहरे को लेकर कलेक्टर ने दिशा निर्देश किये जारी

 

 

नवरात्र और दशहरे की तैयारी को लेकर उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के जनपद कार्यालय में एक अहम् बैठक रखी गयी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पाली और नौरोजाबाद के अधिकारी, नेता के अलावा प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से नवरात्र और दशहरे को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने बताया की मुख्य रूप से उद्देश्य भीड़ को नियत्रंण करना है। उन्होंने बताया की मंदिर में एक बार में 50 की संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। बाकी के श्रद्धालुओं को रोड पर नियंत्रित किया जाएगा। कलेक्टर के मुताबिक संस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जा सकेंगे। उसके लिए आयोजनकर्ता को अनुमति लेनी होगी। दशहरे को लेकर रामलीला का भी आयोज़न किया जा सकेगा। कोई भी कार्यक्रम करने के पहले अनुमति जरुरी होगी। लेकिन नियमों का पालन करना होगा। इसके अलावा मूर्ती स्थापना और विसर्जन को लेकर कलेक्टर ने बताया की मूर्ती स्थापना के पंडाल के साइज निर्धारित है। साथ ही मूर्ति विसर्जन के लिए कुंड बनवाकर स्थान निर्धारित किये गए है। विसर्जन में 10 लोग शामिल होंगे उनके भी 10 नामों की नामजद अनुमति लेनी पड़ेगी।नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाई होगी।


By - Rajkumar Goutam
16-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.