मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी में महिलाएं और बुजुर्ग स्नेह से 10, 20, 50 और 100 रुपए दिए

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह क्षेत्र सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली, जिस दौरान स्नेह के वशीभूत स्थानीय निवासियों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए सहयोग निधि भी सौंपी।

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा के गांवों में ये यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग एकत्रित हुए। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्नेह से 10, 20, 50 और 100 रुपए दिए।

 

 

अपने गृह क्षेत्र की जनता के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भावुक होते हुए भी दिखाई दिए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि वे इसी धरती पर पैदा हुए और इसी धरती मां के आशीर्वाद के कारण आज इतने ऊपर पहुंच कर काम कर रहे हैं।


By - sagar tv news
26-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.