भाजपा प्रत्याशी के तौर पर देवेंद्र जैन ने नाम निर्देशन पत्र किया दाखिल, कांग्रेस नेता पर साधा निशाना

 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर देवेंद्र जैन ने शुक्रवार को अपना नाम निर्देशन पत्र पेश कर दिया। शिवपुरी एसडीएम कार्यालय में नाम निर्दशन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से देवेंद्र ने चर्चा भी की।

 

 

देवेंद्र जैन ने कहा कि शिवपुरी का विकास और यहां पर शांति और सुरक्षा रहे जनता को किसी तरह का खतरा न हो इस मुद्दे पर वह अपना चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह का नाम लिए बगैर निशाना साधा। कहा कि जब 1993 से 1998 तक दिग्विजय सिंह सरकार थी, उस दौरान शिवपुरी में किस तरह का माहौल था, सब जानते हैं। यहां पर गुंडागर्दी का आलम था ।इस तरह का वातावरण दोबारा से ना बने इसको लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं।

 

जब उनसे पूछा गया कि आपके बैनर पोस्टर में शिवपुरी में शांति व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण की बात कही जा रही है। वह किसके संदर्भ में कही गई है।? उन्होंने कहा कि यह बात सब जानते हैं कि यह बात मैंने किसके बारे में कही है।

 

 

उन्होंने केपी सिंह का नाम तो नहीं लिया लेकिन एक तरीके से कहा कि मेरा इशारा किसकी तरफ है यह सब आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं।

 


By - sagar tv news
29-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.