गब्बर के खेत मे घुसा तेंदुआ,उछल-कूद की तो कुएं में गिरा,निकालने में छूटे वन विभाग के पसीने

 

MP News: बड़वानी में वन क्षेत्र के पास स्थित गब्बर सिंह के खेत में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने ऐसा उत्पाद मचाया कि वह खुद ही कुएं में जा गिरा। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने उस तेंदुए को बमुश्किल निकाला।

 

 

फिलहाल तेंदुए को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय के पास भवती गांव में कुए में गिरे तेंदुए का आज सफल रेस्क्यू कर लिया गया। बड़वानी के वनमंडलाधिकारी एस एल भार्गव ने बताया कि समीप स्थित गांव भवती से आज सुबह सूचना प्राप्त होने पर वन अमला वहां पहुंचा था।

 

 

यहां गब्बर सिंह के खेत में स्थित कुएं में तेंदुआ गिर गया था। वह कुएं की दीवाल पर बैठा हुआ था। उसे वन अमले ने पिंजरे की सहायता से बाहर निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि ढाई वर्षीय नर तेंदुए का पशु चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जंगल में छोड़ा जाएगा।किसान ने बताया कि जैसे ही वह सबेरे अपने खेत में आया, उसे गुर्राने की आवाज सुनाई दी।

 

 

उसने कुएं में झांक कर देखा तो पाया तेंदुआ कुएं की दीवाल पर बैठा हुआ है। उसने तत्काल वन विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी सखाराम वास्कले को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बड़वानी जिले के जंगलों में काफी तादाद में तेंदुए हैं। हाल ही में एक तेंदुआ 7 वर्षीय लड़की को उठा ले गया था। उसे बच्ची का केवल सिर ही प्राप्त हुआ था।


By - sagar tv news
30-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.