गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग,दो बाइक जलकर खाक,और कंटेनर में लगी आग

 

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा के बालसमद आरटीओ चेक पोस्ट पर एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। कंटेनर महाराष्ट्र से लखनऊ की ओर जा रहा था। इस दौरान बालसमद चौकी क्षेत्र के पास हादसा हो गया। कंटेनर के केबिन में लगी आग पर दमकल की की मदद से काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। दोनों ही मामलों में जांच की जा रही है।

 

 

 

वही मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। आग लगने से दो बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है।

 

 

 

यह पूरी घटना जबलपुर के अधारताल के न्यू रामनगर की है। जहां एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई। घटना से घर में मौजूद और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दो बाइक जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।


By - sagar tv news
04-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.