धार्मिक आयोजन में फूहड़ता, भागवत कथा के मंच पर लगे ठुमके,आयोजनकर्ताओं पर उठे सवाल

                                       

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कटंगी स्थित प्रज्ञा धाम में चल रहे धार्मिक आयोजन में फूहड़ता देखने को मिली है। यहां हरियाणवी गाने में एक युवती का अश्लील डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच कार्यक्रम स्थल से हरियाणवी गाने में युवती का अश्लील डांस करते वीडियो ने सभी को चौंका दिया है। 

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती हरियाणवी सॉन्ग में डांस कर रही है, जबकि ठीक उसके पीछे स्वर्गीय प्रज्ञानंद गिरी महाराज की तस्वीर लगी दिखाई दे रही है। वहीं उनकी तस्वीर के बगल में भगवान श्री राम जानकी की तस्वीर लगी है।    

 

इधर धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में इस तरह का अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद आयोजन कर्ताओं पर भी गंभीर सवाल उठ रहे है। वहीं इस मामले में कोई भी जिम्मेदार जवाब देने से बचते नजर आए। दें कि स्वर्गीय प्रज्ञानंद गिरी द्वारा इस धाम को स्थापित किया गया है।


By - sagar tv news
01-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.