MP | करोड़ों रुपए के गबन का आरोपी गिरफ्तार,आरोपी आठ माह से था फरार

 

 

मध्य प्रदेश के मंडला के थाना नैनपुर के इलाके में जिला प्रशासन के आदेश पर जनपद पंचायत सी.ई.ओ. विनोद मरावी द्वारा 13 अप्रैल 2023 को पुलिस थाना नैनपुर में जनपद पंचायत में लगभग 01 करोड़ 16 लाख 56 हजार रूपये के गबन की एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई थी,

यह राशि जनहित की शासकीय राशि थी... नैनपुर जनपद पंचायत में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र जंघेला के द्वारा करोड़ों का घोटाला का मामला आया... जिसमें नैनपुर पुलिस द्वारा धारा 420,467,468,471,409,120-बी 34 का मामला पंजीबद्ध किया गया था।

आरोपी जितेंद्र जंघेला कम्प्यूटर आपरेटर फरार हो गया था... जिसकी लगातार तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी... लगभग 8 माह की तलाश के बाद पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली...आरोपी को उसी के ग्रह ग्राम जहरमऊ से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया है,,,,,,

बाइट - जनक सिंह रावत, थाना प्रभारी नैनपुर।


By - sagartvnews
08-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.