MP | भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने इन्हें सीएम बनाने आवाज की बुलंद

 

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सीएम चेहरे को लेकर चर्चा गर्म है। इसी कड़ी में इंदौर विधायक और बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश का मुखिया बनाने भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने आवाज बुलंद की है।

एमपी में मुख्यमंत्री को लेकर जहां एक ओर केंद्र से लेकर राज्य स्तर पर मंथन चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ द्वारा ऑटो के पीछे उन्हें शुभकामना संदेश देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने को लेकर आवाहन किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विजयवर्गीय बनते हैं तो गरीबों पिछड़ों सहित मजदूर वर्ग का काफी फायदा होगा। वह गरीब पिछड़े स्तर के व्यक्ति से जुड़े हुए हैं। उनकी समस्याओं को समझते और तत्काल दूर करते हैं। उन्होंने महापौर से लेकर विधायक मंत्री रहते हुए इंदौर सहित प्रदेश में कई विकास कार्य किये है। इंदौर जिले में करीबन 25000 ऑटो रिक्शा चालक परिवार संघ से जुड़े हुए है।


By - sagartvnews
09-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.