शासकीय भर्ती का अर्थ भाजपा के लिए घोटाले का अवसर,आखिरी सांस तक जनता के साथ खड़ा रहूँगा- कमलनाथ

 

 

 

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम का चेहरा भी बदल चुका है, लेकिन भाजपा के घोटाले और भ्रष्टाचार भाजपा का पीछा नहीं छोड़ रहे। छिन्दवाड़ा में एक सभा के दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा सरकार निशाना साधा।
छिन्दवाड़ा में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी चिन्ता का विषय शिक्षित बेरोजगार युवा है जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही। एक करोड़ से ज्यादा युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार के लिए शासकीय भर्ती का अर्थ घोटाला हो चुका है, उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि हर काम का दाम तय है। अपने उदबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मैं आखिरी सांस तक जनता के लिए जनता के साथ खड़ा रहूंगा।
आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये सांसद नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा ने छिन्दवाड़ा में पूरी ताकत लगा दी। राज्य और केन्द्र के तमाम मंत्रियों ने खूब प्रलोभन भी दिये, किन्तु कांग्रेस के निष्ठावान पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जागरूक जनता ने भाजपा के सारे षड्यंत्र को विफल कर दिया। मतदाताओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और हम सातों सीट पर विजयी हुई। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि हमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है, क्योंकि किसी भी वक्त चुनाव की घोषणा हो सकती है। आयोजित सभा को पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी सम्बोधित किया।


By - sagartvnews
14-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.