इंडोनेशिया से दुल्हन लाकर गांव में किया निकाह,चार दिन बाद हो गया ये कांड,देखिए पूरी खबर

 

चार दिन पहले इंडोनेशिया से दुल्हन लेकर अपने गांव आकर निकाह रचाने वाले शख्स के सूने घर में सोमवार की रात चोरों ने धाबा बोल दिया। चोर के हाथ कुछ नहीं लगा है। सूचना पर देहात थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

 

मामला  श्योपुर जिले के सोई कला कस्बे में रहने वाले रज्जाक अंसारी के बेटे जुनेद के घर का है। जुनेद इंडोनेशिया में इंजीनियर है। 4 दिन पहले ही वहां से अपने लिए दुल्हन लेकर अपने घर लौटा और धूमधाम से निकाह किया। सोमवार को रिसेप्शन देने पूरा परिवार श्योपुर आ गया था।

 

रात को जब वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए अंदर का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने पुलिस को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने डॉग और फिंगर एक्सपर्ट की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने सर्चिंग की तो एक कमरे के अंदर एक बैग से नगदी और जेवर मिल गए।

 

एक महिला की नगदी और जेवर नहीं मिला। एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि रिसेप्शन पार्टी देने दौरान चोरी हुई है। तलाशी के दौरान जेवर और नगदी मिल गई है। सामान जरूर बिखर हुए थे लेकिन चोर माल नहीं ले जा पाए, जांच जारी है।


By - sagartvnews
26-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.