PCC चीफ जीतू पटवारी ने मंच से क्यों मांगी सुरक्षा? बताया इतने लोगों के साथ जाएंगे अयोध्या?

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुना पहुंचकर कार्यकताओं में जोश भरा। यहां उन्होंने कार्यर्ताओं से कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं, मेरी रक्षा आपको करनी है। पीसीसी चीफ ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने देश आजाद करवाया था। उन्होंने राम मंदिर जाने पर भी कहा कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने पर हम सभी कांग्रेसी जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं एक कार्यकर्ता हूं मेरी रक्षा आपको करनी है।

हमारे पूर्वजों ने कांग्रेस को खूब संभाला है। अब हमारी बारी है। जब अंग्रेजों का शासन था किसी को नहीं लगता था की वे भारत से जा सकते थे। लेकिन कांग्रेस और महात्मा गांधी के विचार और हमारे संस्कार ने देश को आजाद कराया। लोकतंत्र की रक्षा करनी है वो कांग्रेसी करेगा।

मैं शरीरी से दुबला-पतला जरूर हूं लेकिन दिमाग और कलेजे से तगड़ा हूं। अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि हम भी मंदिर जाएंगे लेकिन जब जाएंगे जब प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी। पूरा निर्माण होने के बाद एक लाख से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता मंदिर जाएंगे।


By - sagartvnews
14-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.