चीनी मांझे से उड़ रही पतंगें छीन रहीं जिंदगी। प्रशासन नहीं करता कार्रवाई।

 

चीनी मांझे पर कब लगेगी रोक ?
खुलेआम बिक रहा मांझा

चीनी मांझे से उड़ रही पतंगें छीन रहीं जिंदगी। प्रशासन नहीं करता कार्रवाई।

धार और हैदराबाद में चाइना मांझा हाल ही में दो मासूमों की जान ले चुका है। इसके बाद भी छिंदवाड़ा प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। यहां भी प्रति​बंधित मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। शहर में जगह—जगह मांझा बिकता देखा जा सकता है। बड़ी संख्या में पतंग प्रेमी इसका उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में ​किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। तीन सौ से लेकर चार सौ रुपए में मांझा आसानी से खरीदा जा सकता है। रविवार को छिंदवाड़ा में भी तीन लोग चीनी मांझे से घायल हुए थे। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में सिर्फ आशीष मालवी और महेश मालवी पर मामला दर्ज कर की खाना पूर्ति कर ली गई। अब देखना यह है कि आखिर अधिकारी कब तक कुंभकर्णी नींद से जागकर शहर में कार्रवाई के लिए निकलते हैं।


By - sagartvnews
16-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.