सागर में विकास के नाम पर उड़ रही धूल,पैदल चलना भी मुश्किल,जाम जैसे हालात

 

विकास के तमाम दावों और वादों के बीच सागर में धूल और गंदगी यहां की नियति बन गई है। शहर में बस स्टैंड समेत गोपालगंज और तिली सड़क को जोड़ने वाले मार्ग से गुजर बदइंतजामी की तस्वीर को अपनी आंखों से देखा जा सकता है।
 
 
लंबी रुकावट और कछुआ गति के बाद कुछ समय पहले ही इस सड़क को वन-वे के तौर पर चालू किया गया है। इसके बावजूद भी यहां पर ट्रैफिक को लेकर काफी दिक्कतें होती हैं। नई सड़क पर धूल उड़ रही है। वाहन फंसने से पैदल चलने वाले तक परेशान होते हैं।
 
 
 
यह सड़क गर्ल्स डिग्री कॉलेज, एमएलबी और बस स्टैंड के पिछले हिस्से से आने वाले दो और तीन पहिया वाहन इसी सड़क का उपयोग करते हैं। वहीं दीनदयाल प्रतिमा, तिली, गोपालगंज और बस स्टैंड मुख्यद्वार से आने वाला ट्रैफिक भी यहीं से गुजरता हैं। अगर जिम्मेदार यहां ध्यान दें तो आने—जाने वालों की राह आसान हो सकती है।
 
 

 


By - sagar tv news
16-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.