कोबरा सांप के निकलने से घबरा गए थे लोग, सर्पमित्र को देख फैलाया फन।

 

बैतूल जिले में एक घर के भीतर विशालकाय कोबरा को देख घर वालों की सांसें थम गईं। घबराए लोगों ने घर के बाहर दौड़ लगा दी। गनीमत रही सांप ने किसी को डसा नहीं। मामला जोगली गांव का है।

 

 

यहां दुर्गाशंकर रावत के मकान में अचानक विशालकाय कोबरा निकल आया। परिजनों ने इसकी सूचना सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को दी। जैसे ही नागराज को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फन फैलाकर फुसकारना शुरू कर दिया।

 

 

काफी देर की मशक्कत के बाद विशालकाय कोबरा सांप का रेस्क्यू किया गया। सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि कोबरा सांप बेहद ही जहरीला और खतरनाक होता है। जिसके डंसने के 30 मिनट के भीतर ही किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है।


By - sagar tv news
20-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.