नगर पालिका ने बाणगंगा मेले में डांसर से लगवाए भोजपुरी ठुमके। नपाध्यक्ष का तर्क सबका अपना नजरिया है।

 

शहडोल के प्रसिद्ध और सबसे बड़े मेले में हुआ डांस जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। डांसरों की व्यवस्था नगर पालिका की ओर से की गई थी। सांस्कृतिक आयोजन में डर्टी डांस देख लोग चौंक गए। इस दौरान डांसरों ने अश्लील गानों पर जमकर डांस किया। डांस के समय दर्शक दीर्घा में जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे,

 

 

लेकिन किसी ने अश्लीलता रोकने की जहमत नहीं उठाई। इस मामले में नपाध्यक्ष का कहना है कि ये लोगों का नजरिया है। डांस में कुछ अश्लील नहीं था। दरअसल बाणगंगा मैदान पर शहडोल का सबसे प्रसिद्ध मेला हर साल 7 दिन के लिए लगता है।

 

 

 

इस दौरान नगर पालिका हर दिन कोई न कोई एक सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाती है। इन्हीं कार्यक्रम के बीच नगर पालिका ने भोजपुरी महिला डांसर को बुलाकर इस नृत्य का आयोजन करा दिया। यह डांस अब नगर में चर्चा का विषय है।

 

 

इस संबंध में जब नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, जिसमें डर्टी डांस की बात कही हो। मेले में 7 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। आयोजनों को लेकर सबका अपना अपना नजरिया होता है।


By - sagartvnews
21-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.