युवक की पत्नी को भगाना एक शख्स को महंगा पड़ गया। पुलिस कर रही मामले की जांच।

 

जबलपुर के हनुमानताल में महिला को भगा कर ले जाने वाले युवक की महिला के पति ने चाकू से जान ले ली। पुलिस के मुताबिक विगत दिनों रोहन चौधरी नामक युवक लक्खू चौधरी की पत्नी को लेकर गायब हो गया था।

 

जिसके बाद
लक्खू अपने साथी गुठ्ठल चौधरी के साथ मिलकर रोहन की तलाश कर रहा था। इसी दौरान सोमवार की रात लक्खू ने अपने साथी के साथ मिलकर रोहन पर चाकू से सिर हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया था।

 

 

घायल अवस्था मे रोहन को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। बीती रात उपचार के दौरान रोहन चौधरी की जान चली गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी लक्खू व गुठ्ठल चौधरी की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।


By - sagartvnews
24-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.