स्कूल में बच्चों को सपना चौधरी का डांस दिखाकर लगाए ठुमके। वीडियो वायरल

 

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक शासकीय स्कूल की टीचर का हरियाणवी गाने पर बच्चों के सामने थिरकने का मामला सामने आया है। महिला टीचर का नाम रोशनी शाह बताया जा रहा है। वे शासकीय प्राथमिक शाला हड्डाहवा बड़ोखर में पदस्थ हैं।

 

 

उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गीत तेरी आख्या का यो काजल पर जमकर झूमती नजर आ रही हैं। महिला टीचर गले में फूलों की माला डालकर नाच रहीं हैं। बच्चे भी तालियां बजाकर टीचर का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

 

 

ऐसा लगता है स्कूल में किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैडम ने नृत्य कला का प्रदर्शन किया है। वायरल वीडियो इसी महीने का बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले कटनी जिले में भी स्कूल के टीचरों का राम भजनों पर झूमने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें महिला और पुरुष टीचर बच्चों के साथ डीजे की धुन पर नाचते दिखे थे।

 

 

 

शिक्षा विभाग ने इसे अशोभनीय मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। अब सपना चौधरी के स्टेजों पर लगने वाले ठुमकों के डांस पर मैडम पर कार्रवाई होती है या प्रशंसा मिलती है यह आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल तो महिला टीचर के वीडियो की चर्चा चारों तरफ है।


By - sagartvnews
02-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.