महापौर ने खुद के भाजपा में जाने की अटकलों पर दी सफाई

 

पार्टी छोड़ने पर महापौर का बयान
कांग्रेस में हूं, कांग्रेस में ही रहूंगी

महापौर ने खुद के भाजपा में जाने की अटकलों पर दी सफाई

मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी ने बीजेपी में जाने की अटकलें पर लगाया विराम लगा दिया है। पिछले दिनों उनके जोर—शोर से भाजपा में जाने की बातें कहीं जा रही थीं। कभी भोपाल में भाजपा के बड़े नेताओं से उनकी राजनैतिक मुलाकातों को दबबदल से जोड़ा जाता था तो कभी मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा में भाजपा ज्वाइन करने की बातें कहीं जा रही थीं। कांग्रेेस की बैठक में पहुंची महापौर शारदा सोलंकी से इस बात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं कहीं नहीं जाने वाली हूं, कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही काम करूंगी। लोग कुछ भी कहते रहते हैं इस पर क्या किया जाए। महापौर के इस बयान से राजनैतिक चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।


By - sagar tv news
04-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.