मंदिर से अष्टधातु की दो मूर्तियां हुईं थी चोरी। सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद

 

जबलपुर के माढोताल थाना क्षेत्र के जैन मंदिर में अष्टधातु की मूर्तियां चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा करने में सफलता पाई है। चोर मूर्तियों के साथ 3 दान पेटियां भी उठा ले गए थे। चोरी का पता लगते ही हड़कंप मच गया था। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

 

 

इसके बाद पुलिस ने संदेही संतोष केवट के घर ग्राम पनगुड़ी खजरी खिरिया बायपास पर दबिश दी। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल कर लिया। उसने मोहम्मद अकील, अजय गौड़ ठाकुर एवं कल्लू निवासी पिपरिया गाडरवारा के साथ वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी संतोष केवट के घर के पीछे नाले में चोरी का माल छिपा दिया था।

 

 

उसकी निशादेही पर नाले से भगवान शांतिनाथ की मूर्ति, भगवान आदिनाथ की मूर्ति व तीन नग दान पेटियां बरामद कर ली गई हैं। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल उनका सुराग नहीं लगा है। गौरतलब है कि 30 जनवरी की रात शांति नाथ दिगम्बर जैन मंदिर नक्षत्र नगर मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी।

 

 

मंदिर की वेदी से भगवान श्री शांति नाथ की अष्टधातु की 2 प्रतिमाएं सिंहासन की चोरी हुई थी। घटना सामने आने के बाद जैन समाज के लोगों में आक्रोश था। एएसपी प्रियंका शुक्ल ने चोरी का खुलासा करते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही है।


By - sagartvnews
05-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.