एंबुलेंस से उठने लगा धुंआ मचा हड़कंप, लोगों ने लगाई दौड़

 

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला अस्पताल में उसे समय अपरा-तफरी मच गई जब सिविल सर्जन ऑफिस के पीछे से धुआं उठने लगा। लोगों ने पास जाकर देखा तो चार एंबुलेंस में आग लगी हुई थी। इसके बाद लोगों ने दौड़ लगाई।

 

अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन भी घबरा गए। एंबुलेंस में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। तत्काल मौके पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने आकर मोर्चा संभाला। इस दौरान काफी देर तक लपटें उठती रहीं। गनीमत ये रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आग का दायरा बढ़ सकता था।

 

 

पास में सिविल सर्जन कार्यालय में रखे दस्तावेज, प्राइवेट वार्ड और अस्पताल चैकी तक आग पहुंच सकती थी। करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया लेकिन एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं। जानकारी अनुसार यह एंबुलेंस कबाड़ के रूप में काफी दिनों से परिसर में खड़ी हुई हैं। आग लगने का कारण फिलहाल सामने नहीं आ सका है। अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।


By - sagartvnews
06-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.