अवैध खनन करने वाले बेखौफ, हथियार दिखाकर ग्रामीणों को करा रहे चुप, सवालों से घिरी पुलिस

 

प्रदेश में खनन माफिया बेलगाम होते जा रहे हैं। कई बार खनन रोकने वाले अधिकारियों, वन अमले और पुलिस पर हमले के मामले सामने आ चुके हैं। अब शिवपुरी की करैरा तहसील में एक वीडियो सामने आया है। इसमें रेत का अवैध कारोबार करने वाले सरेआम हाथों में हथियार लहराकर ग्रामीणों को धमकाते नजर आ रहे हैं।

 

 

हथियारों का प्रदर्शन होटल साइन दरबार के सामने किया गया। जिला पंचायत सदस्य सतीश फौजी ने इसकी शिकायत जनसुनवाई में की है। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि शिवपुरी जिले में रेत की 9 खदाने ही वैध हैं। जबकि 90 से ज्यादा जगहों पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। रेतमाफिया खेतों से ही वाहन निकाल रहे हैं।

 

 

इसमें फसलें चैपट हो रही हैं। परेशान ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद ग्रामीणों को चुप कराने के लिए हथियार लहराए गए। इसके अलावा गोली मारकर जान लेने की धमकियां भी दी जा रही हैं। पुलिस माफियाओं से मिली हुई है इस कारण कोई कार्रवाई नहीं होती। अगर प्रशासन ने अवैध उत्खनन बंद नहीं कराया तो यहां किसी दिन बड़ी घटना घटित हो सकती है।


By - sagar tv news
13-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.