जनमुद्दो को उठाने के दौरान कानून का उल्लघंन करने पर आम आदमी पार्टी के 20 नेता पकड़ाए | sagar tv news

 

जनमुद्दो को उठाने के दौरान कानून का उल्लघंन करने पर आम आदमी पार्टी के 20 नेता पकड़ाए | sagar tv news

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में गुरुवार को पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। आप कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन में ट्रेन रोकने की कोशिश कर रहे थे। इस पर पार्टी के संभागीय प्रमुख शिव जायसवाल सहित बीस कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया गया है। दरअसल आप नेताओं ने ट्रेनों के कई घंटे तक देरी से चलने का विरोध कर रहे थे। सुबह के समय सीधी ट्रेन नागपुर और रायपुर चलाने, स्टेशन में रिजर्वेशन काउंटर की समस्याओं को हल करने कार्यकर्ताओं ने रेल विभाग को पूर्व में ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन तक रैली निकाली। इसके बाद ट्रेन रोकने की कोशिश करने के पहले ही पुलिस ने धर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर एसडीएम, सीएसपी और स्टेशन मास्टर सहित भारी पुलिस बस माैजूद रहा।


By - sagartvnews
15-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.