वर्दी की गर्मी में इस हालत में महिला के घर में घुसा पुलिस का जवान और फिर... | sagar tv news |

 

वर्दी की गर्मी में इस हालत में महिला के घर में घुसा पुलिस का जवान और फिर... | sagar tv news |

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में वर्दी की गर्मी का मामला सामने आया है। नशे की हालत में पुलिस का एक जवान महिला के घर घुस गया। महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

मामला शहर के मुरार थाना क्षेत्र के बंशीपुरा का है। मुरार थाने में एचसीएम के पद पर पदस्थ सिद्धार्थ अमर राव पर घर के अंदर घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला ने वीडियो बना कर एचसीएम के नाम की नेमप्लेट दिखाई है। वीडियो में महिला के पति द्वारा पुलिसकर्मी पर नशे की हालत में जबरन घुसने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस के सीनियर अधिकारियो तक मामला पहुंचा है। पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को बुलाकर पूछताछ की। आरोप के बाद पुलिसकर्मी का मेडिकल कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद नियामानुसार कार्रवाई की बात कही है।


By - sagartvnews
18-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.